HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैलाश को मिल गई उनकी दीवानी

मुंबई.kher ‘अल्लाह के बंदे’ गीत के बाद कैलाश खेर का ‘तेरी दीवानी’ गीत बहुत चर्चित हुआ। इस गीत का उनके जीवन पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि उन्हें हकीकत में अपनी दीवानी शीतल भान मिल गई हैं यानी कैलाश जल्दी ही शीतल के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

सूफी गीतों के मशहूर गायक कैलाश खेर ने वैसे तो कई गीत गाए हैं, लेकिन उनका एक गीत ‘अल्लाह के बंदे’ कमाल का रहा। इस गीत से उन पर अल्लाह की जो रहमत हुई उससे कैलाश ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों और फिल्मों में अपनी अनूठी गायन शैली के जलवे बिखेरे और इसी बीच आया उनका गीत ‘तेरी दीवानी’। यह गीत भी खूब पसंद किया गया। गायकी के अलावा वे कई टीवी शोज में भी नजर आने लगे। ‘तेरी दीवानी’ ने तो उनके जीवन को एक अलग ही दिशा में मोड़ दिया और अब कैलाश को हकीकत में उनकी दीवानी मिलने वाली है।

कैलाश ने हाल ही में मुंबई में अपने माता-पिता द्वारा पसंद की गई लड़की के साथ सगाई कर ली है। हैरत की बात यह थी कि इस मौके पर न तो कैलाश के कोई दोस्त उपस्थित थे न ही बॉलीवुड की कोई शख्सियत। लड़का-लड़की के परिवार ने बहुत ही निजी कार्यक्रम में इस रस्म को पूरा किया।

सूत्रों के मुताबिक कैलाश की होने वाली पत्नी शीतल भान फिल्म निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित की भतीजी हैं। कहा जा रहा है कि प्रतिभावान कैलाश के पास लड़की वालों की ओर से ही प्रस्ताव आया था। रिश्ता आने के बाद कैलाश दो बार शीतल से मिले और रिश्ता पक्का हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: