Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
दीपिका पादुकोण के पास इस वक्त फिल्मों और विज्ञापनों के ढेरों प्रस्ताव हैं, लेकिन खास बात यह है कि देश से ही नहीं विदेशों से भी उन्हें ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में दुबई की एक कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से शोहरत पाने वाली दीपिका पादुकोण की इस वक्त पांचों उंगलिया घी में और सिर कढ़ाई में है। फिल्मों के अलावा कई देशी और विदेशी विज्ञापनों में काम करने वाली दीपिका को दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। गौरतलब है कि दीपिका मेबीलाइन, लिवाइस स्ट्रॉस, टिस्कॉट एसए जैसे कुछ विदेशी उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
साथ ही उन्होंने पेप्सी के अलावा अन्य कई भारतीय विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। यही वजह है कि विज्ञापन जगत में दीपिका को राइजिंग स्टार की नजर से देखा जा रहा है। उनकी इसी इमेज को देखते हुए दुबई की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी अस्पायर रियल एस्टेट एजैंसी ने उन्हें जुमेराह विलेज और दुबई मरीना प्रोजेक्ट के लिए चुना है।
कंपनी के चेयरमैन हर्षित कटारिया तीन साल पहले दुबई गए थे और तीन साल में ही उन्होंने दुबई में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। यह कंपनी दुबई के रियल एस्टेट बाजार में तेजी से उभर रही है और यही वजह है कि उन्होंने उभरती हुई स्टार दीपिका को अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए लिए मौका दिया है, क्योंकि दीपिका वर्तमान में युवाओं की नजरों में भी चढ़ी हुई हैं।