bhaskar Web English
HomeMagazineTravel Travel

सपनों का देश वर्जीनिया

ट्रेवल. beach एटलांटिक कोस्ट के दक्षिण में खड़ा वर्जीनिया अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर पहचाना जाता है। यहां के खूबसूरत बीच देखना लोगों का सपना होता है। यही कारण है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे लॉन्गेस्ट प्लैजर बीच माना जाता है। यहां मस्ती की कोई सीमा नहीं होती। यहां के टूरिस्ट अट्रैक्शन, म्यूजियम, वाटर पार्कस और सफेद चमचमाते बीच आपको बोर ही नहीं होने देंगे।

यहां खड़ा वाबीच ओशनफ्रंट काफी रिलैक्सिंग वातावरण देता है। यहां आप अपने दोस्तों और फैमली के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। छुट्टी का शानदार दिन बिताने के लिए इससे अच्छी कोई जगह हो ही नहीं सकती।

यहां आपको रिजॉर्ट, थिएटर, रेस्टोरैंट, नाइट क्लब्स, एम्यूजमैंट पार्क, गोल्फ क्लब और शॉपिंग जैसी हजारों सहूलतें मिल जाएंगी। यहां का एक्यूरियम एंड मरीन साइंस सैंटर भी देखने से संबंध रखता है। इस एक्यूरियम में 7 लाख गेलन पानी है। इसमें आपको 300 से भी ज्यादा किस्म के लुप्त हो रहे समुद्री जानवर देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा यहां टच टैंक, बोट ट्रिप्स और 3डी आइमैक्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। वर्जीनिया का ओशन बीच वाटर पार्क भी काफी मशहूर है। यहां आपको 16 वाटर स्लाइडस का मजा मिलेगा। इन सभी चीजों के अलावा वर्जीनिया के पास स्थित आइलैंड्स देखना भी न भूलें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: