Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood कान्स.
दुनिया के सबसे बड़े ग्लैमर और फिल्म उत्सव कान्स की ज्यूरी में बॉलीवुड की अदाकारा और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय को शामिल किया गया है।
इस बार कान्स उत्सव में सिनेमा के दृष्टिकोण से भारत की ओर से कोई प्रतिनिधित्व नहीं है हालांकि देव आनंद की गाइड जरूर क्लासिक के रूप में दिखाई जा रही है और इसके लिए खुद देव आनंद कान्स पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, ज्यूरी में ऐश के शामिल होने से बॉलीवुड के प्रतिनिधित्व के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ गई है।
कान्स उत्सव की ज्यूरी में ऐश के साथ शॉन पैन, नताली पोर्टमैन, ईवा लोंगोरिया, फाय डच्यूनावे, डैनिस हॉपर, गिलियन एंडरसन, मिशा बार्टन और गेल गार्शिया बर्नल शामिल हैं।
ऐश ने कान्स को विशेष उत्सव बताते हुए कहा कि इससे उनका भावनात्मक नाता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल शादी के एक ही महीने बाद वे कान्स पहुंची थीं और इस साल शादी की पहली सालनगिरह के बाद। पहले भी उन्हें यहां काफी सम्मान और प्रेम मिला था और इस बार भी।