नोएडा. एक अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ माकपा नेता हरकिशनसिंह सुरजीत कोमा में चले गए।
सुरजीत की स्थिति पर नजर रख रहे मेट्रो अस्पताल के डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। वे कोमा में हैं और कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहे हैं। सुरजीत (92) को छह मई को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
उन्होंने कहा- हालाँकि उनके महत्वपूर्ण अंग स्थिर हैं, लेकिन उनकी हालत न बेहतर हुई है न ही खराब हुई है। उनका मस्तिष्क अभी भी काम कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि खराब स्वास्थ्य के कारण सुरजीत को पार्टी की इस वर्ष अप्रैल में हुई 19वीं कांग्रेस में पहली बार पोलित ब्यूरो में शामिल नहीं किया गया था। इसके स्थान पर उन्हें केंद्रीय समिति में विशेष आमंत्रित के रूप में मनोनीत किया गया था।