News
International International वेटिकन सिटी. अमेरिका में कैलिफोर्निया की एक अदालत द्वारा समलैंगिक विवाह संबंधों को वैध ठहराए जाने के बाद सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट 16वें ने दोहराया है कि सिर्फ स्त्री और पुरुष के बीच वैवाहिक संबंध नैतिक होते हैं।
पोप ने अपने भाषण में कैलिफोर्निया की अदालत का जिक्र किए बिना यूरोप के पारिवारिक समूहों को संबोधित करते हुए रोमन कैथोलिक चर्च की मान्यता दोहराई।
उन्होंने कहा कि एक पुरुष और एक स्त्री के विवाह पर आधारित प्रेम संबंध परिवार बनाता है। यही सभी प्रकार के समाजों के लिए अच्छा है। इसके अलावा किसी भी अन्य प्रकार का संबंध इस पवित्र रिश्ते का न विकल्प हो सकता है न ही उसकी तुलना की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि एक स्त्री और एक पुरुष के बीच विवाह से बने पारंपरिक परिवार मानव जीवन का प्राकृतिक एवं स्वाभाविक आधार है।
कैलिफोर्निया की सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों पर जारी प्रतिबंध समाप्त कर दिया था। इस निर्णय को समलैंगिक अधिकारवादी अपनी ऐतिहासिक जीत के रूप में देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
* कैलिफोर्निया में समलैंगिक विवाह को मंजूरी!