HomeNewsInternational International

चीन में फैल सकता है रेडिएशन

पेचिंग. चीन में सोमवार को आए भयानक भूकंप के बाद अब वहाँ रेडियोऐक्टिव तत्वों की नुकसानदेह वेव्स के रेडिएशन की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। भूकंप से प्रभावित मियानयांग क्षेत्र में चीन की परमाणु हथियार रिसर्च प्रयोगशाला के साथ-साथ कई गुप्त परमाणु ठिकाने भी हैं। रेडियो वेव्स के रेडिएशन की आशंका के मद्देनजर इलाके से परमाणु वैज्ञानिकों को वापस बुला लिया गया है। पर्यावरण संरक्षण मंत्री झू शेंगझियान ने सोमवार को दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता वाला भूकंप आने के कुछ घंटे बाद स्थिति का आकलन करने और हालात के मद्देनजर कदम उठाने पर विचार-विमर्श के लिए आपात बैठक बुलाई थी। इस बीच राष्ट्रपति हू चिनताओ भूकंप आने के 4 दिन बाद मियानयांग के लिए रवाना हुए। इस भूकंप में 50 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है।

संबंधित खबरें
* चीन भूकंप: संयुक्त राष्ट्र देगा 7 मीलियन डॉलर
* ढेरों शवों से महामारी का डर
* चीन भूकंप: आईओसी ने 10 लाख डॉलर दिए
* चीन: मृतकों की संख्या 13 हजार
* चीन में फिर लगे झटके, राहत कार्यो में कुछ तेजी
* चीन में भूकंप: मृतकों की संख्या 12 हजार पहुंची
* चीन में भूकंप, 8600 लोगों के मरने की आशंका
* चीन में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: