नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मैदान पर झड़प के कारण बैन का सामना कर रहे हरभजन सिंह को विवादों से दूर रहने के लिए 'आक्रामकता पर नियंत्रण' रखने की सलाह दी है।
गांगुली ने कहा है कि हम सभी सीनियर खिलाड़ियों ने उससे बात की है और उसे समझना होगा कि वह टीम के लिए कितना अहम है, इसलिए उसे खुद पर नियंत्रण रखना सीखना होगा। पिछले महीने आईपीएल मैच के दौरान भारतीय टीम के अपने साथी एस श्रीसंथ को थप्पड़ मारने के कारण हरभजन पर पांच वनडे मैचों का बैन लगा दिया गया था। इसके अलावा उनके आईपीएल के बाकी बचे मैचों में खेलने पर भी रोक है।
इस तुनकमिजाज गेंदबाज ने हालांकि अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांग ली थी। हरभजन को भले ही मैदान पर अपने व्यवहार के लिए चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन गांगुली ने इस ऑफ स्पिनर को आक्रामक लेकिन एक अच्छा इंसान करार दिया है।
संबंधित खबरें
* सस्ते में छूटे हरभजन, 5 वनडे मैचों पर लगाई पाबंदी
* नानावटी की रिपोर्ट पेश, भज्जी दोषी करार
* भज्जी का असली चेहरा सामने आया: पोंटिंग
* भज्जी-श्रीसंथ थप्पड़ विवाद : सुनवाई पूरी
* भज्जी ने खत लिखा, एक और मौका मांगा