HomeNewsNational National

राहुल ने ग्रामीणों के साथ घंटों गुजारे

लखनऊ. राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में शुक्ररवार रात दलितों के बीच घंटों गुजारे। उन्होंने दलितों के साथ पत्तल में भोजन किया और उनके दुख-सुख सुने।

अमेठी प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनपुरवा गांव में राहुल गांधी रात साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे। यह पासी बाहुल्य गांव है और यहां तीन ‘महिला स्वयं सहायता समूह’ हैं जिनके नाम 'खुशी', 'गुलाब' और 'सरोज' सहायता समूह है।

राहुल ने यहां लगभग चार घंटे गुजारे। 'सरोज' सहायता समूह की कोषाध्यक्ष गुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी को अपने बीच पाकर सभी को खुशी हुई और उन्हें यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि राहुल उनके बीच में हैं।

गुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी ने पत्तल में खाना खाया। खाने में दाल, चावल, पूड़ी, दो तरह की सब्जी, रायता और सलाद था। कांग्रेस महासचिव ने पूरे चाव से खाना खाया और भोजन की तारीफ की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: