HomeSportsCricket Cricket

रॉयल्स ने चैलेंजर्स को दिया पहाड़ सा लक्ष्य

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल ट्वेंटी 20 में चोटी में चल रही राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलूरु रॉयल चैंलेंजर्स को जीतने के लिए पहाड़ सा लक्ष्य दिया है। शनिवार को हुए पहले मुकाबले में रॉयल्स के बल्लेबाजों ने चैलेंजर्स के गेंदबाजों की एक न चलने दी और बोर्ड पर 197 रन टांग दिए। इस दौरान चैलेंजर्स के गेंदबाज सिर्फ एक बल्लेबाज को पैवेलियन भेज सके। रायल्स के दक्षिण अफ्रीकी ग्रीम स्मिथ 75 और ऑस्ट्रेलियाई शेन वाटसन 46 रन पर नाबाद रहे। असनोडकर 50 रन बनाकर आउट हुए। वे अनिल कुंबले का शिकार बने।

आईपीएल में अब तक अपने प्रदर्शन से बेजार बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स की टीम के लिए टॉस जीतना भी सुखद संदेश लेकर नहीं आया। बेंगलूरु की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला का फैसला लिया। यह फैसला तब उल्टा पड़ता नजर आया, जब राजस्थान के बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 197 रन टांग दिए। अब तक बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से जूझ रही बेंगलूरु की टीम को आज गेंदबाजों ने भी निराश किया। उसके मुख्य गेंदबाज जहीर खान ने तो चार ओवर में 46 रन लुटा दिए। जैक कैलिस ने इतने ही ओवर में 39 रन दिए।

दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन की जगह शामिल किए गए अब्दुर रज्जाक ने दो ओवर में 29 रन खर्च किए। एकमात्र सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने चार ओवर में 32 रन दिए। ग्रीम स्मिथ और असनोडकर ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाजों को जमकर पिटाई की। असनोडकर का आउट करना बेंगलूरु की टीम के लिए और मुसीबत बन गया क्योंकि उनकी जगह आए वाटसन ने सिर्फ 28 गेंद पर 46 रन ठोक दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: