HomeNewsNational National

पाकिस्तान दाऊद को सौंपे : आडवाणी

हैदराबाद.लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि पाकिस्तान को 1993 के मुबंई बम कांड के सूत्रधार दाऊद इब्राहिम को भारत को सौंपने का वादा पूरा करना चाहिए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता आडवाणी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि सबूत उपलब्ध करवाए जाएं तो दाऊद को भारत सौंप दिया जाएगा।

आडवाणी ने कहा कि दाऊद के खिलाफ पर्याप्त सबूत उपलब्ध हैं।

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि मैं इस बयान खुश हूं कयोंकि पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किया गया है कि दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में है।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधंन (राजग) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने कहा कि कई ऐसे आधार हैं जिनके कारण पाकिस्तान दाऊद को भारत को सौंपने का अपना वादा पूरा कर सकता है।

आडवाणी ने कहा कि दाऊद को इंटरपोल ने भगोड़ा घोषित किया है, अमेरिका ने दाऊद को एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है, दाऊद को भारतीय अदालतों द्वारा भी भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। यह सब ऐसे आधार हैं जिन पर पाकिस्तान दाऊद को भारत को सौंपने का अपना वादा पूरा कर सकता है।

आडवाणी ने कहा कि सरकार को सीमा पार के आतंकवाद को जरा भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। यदि एक बार ऐसा किया गया तो पड़ोसियों के साथ संबंध अपने आप बेहतर बन जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: