HomeSportsCricket Cricket

आईसीसी नियमों में बदलाव लाए

सेंट जान्स (एंटीगुआ).रिची रिचर्डसन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लूआईसीबी) की अनुशासन समिति के सदस्य रिची रिचर्डसन ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को अपने नियमों में बदलाव लाना चाहिए।

रिचर्डसन ने यह प्रतिक्रिया मार्लन सैमुअल्स पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर की है। 'द नेशन' ने रिचर्डसन को उद्धृत करते हुए बताया है कि यह नियम सही नहीं है। सैमुअल्स को चेतावनी देकर छोड़ देना चाहिए था लेकिन उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

उन्होंने कहा कि आईसीसी नियम बनाती है जिसका हमलोग पालन करते हैं। इसी नियम के तहत सैमुअल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस नियम को बदला जाना चाहिए, कयोंकि यह निष्पक्ष नहीं है।

रिचर्डसन ने कहा कि वह सैमुअल्स को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्हें विश्वास है कि सैमुअल्स ने न तो क्रिकेट की गुप्त सूचना दी है और न ही किसी व्यक्ति से अवैध धन लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: