HomeNewsNational National

केरल में 2 करोड़ की नशीली दवा जब्त

कोझीकोड. केरल के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से कस्टम अधिकारियों ने शनिवार को 19.45 किलोग्राम कीटामाइन (नशीली दवा) जब्त की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

एक कस्टम अधिकारी ने बताया कि ये नशीली दवा कुआलालंपुर के रास्ते कोलंबो जाने वाले एक यात्री शेख अली कादिर इब्राहिम के पास से जब्त की गईं।

अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले इब्राहिम को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह श्रीलंका एयरलाइंस के विमान में सवार था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: