HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

एनआरआई के खिलाफ होगी जमानत के उल्लंघन की जांच

न्यूयार्क. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक महेंद्र सभनानी और उनकी पत्नी पर जमानत की शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। महेंद्र अमेरिका में पर्फ्यूम का कारोबार करते हैं।

न्यूयार्क के लांग आइलैंड की संघीय अदालत ने उन रिपोर्टो के आधार पर सभनानी के खिलाफ सुनवाई शुरू की है जिसमें कहा गया था कि सभनानी कई बार रात को 1.06 बजे, 1.57 बजे और 2.30 बजे तक घर से बाहर रहे थे।

न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि इस बात की सुनवाई सोमवार को होगी कि सभनानी दंपती किन कारणों से रात में देर तक घर से बाहर रहा।

जांच में यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है कि सभनानी परिवार ने सचमुच जमानत की शर्तो का उल्लंघन किया है तो न्यायाधीश उन्हें घर में नजरबंद रखने के बजाए जेल भेजने के आदेश दे सकते हैं।

गौरतलब है कि 51 वर्षीय सभनानी और 45 वर्षीय उनकी पत्नी वर्षा पर पिछले वर्ष दिसंबर में बेगारी, षड़यंत्र और विदेशी नागरिक से जबरन श्रम समेत 12 मामलों में आरोप तय किए गए थे। इन मामलों की सुनवाई जून में होने वाली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: