HomeAstrologyAstro Speak Astro Speak

नवतपा बताएगा कैसी होगी वर्षा

ज्योतिष चर्चा. नवतपा गर्मी की ऋतु का चरमकाल है जो आने वाली ऋतु यानी वर्षा की भविष्यवाणी करता है। इस बार यह मई के अंतिम सप्ताह में आ रहा है। नवतपा में यदि पूरे नौ दिन आसमान साफ रहे तो तय मानिए अच्छी वर्षा होगी। ठीक इसके विपरीत जिस दिशा में बादल नजर आएं समझिए उस दिशा में वर्षा कम होगी। इस साल नवतपा में कहीं बादल रहेंगे, कहीं आसमान साफ रहेगा तो कहीं आंधी तूफान के संकेत भी हैं अत: खंडवृष्टि की पूरी संभावना है।

ऋतुएं चार होती हैं-वर्षा, शरद, हेमंत और ग्रीष्म। हर ऋतु स्थूल रूप से 90 दिन की होती है और एक दिन ईश्वर का, इस तरह 91 का योग हर ऋतु में बनता है। इसे चार से गुणा करिए तो योग बनता है 364 दिन यानी एक साल। वर्षा का मौसम भारत में सामान्य रूप से नौ जून से प्रारंभ होता है। पूरे नौ दिन तक पृथ्वी पर वायुमंडल तपता है, उसके बाद वाष्पीकरण की प्रक्रिया के दौरान वैक्यूम बनता है। इसी तरह सामान्यत: नवतपा 25 मई से प्रारंभ होता है।

इसमें एस्ट्रो टिल्ट होता है,जो थोड़ा-थोड़ा फ्लक्चुएट होता रहता है। इसी फ्लक्चुएशन से सूर्य की स्थिति बदलती रहती है। इसीलिए 14 जनवरी को पड़ने वाली मकर संक्रांति कभी दोपहर तो कभी शाम तो कभी आधी रात को आती है। उत्तरायण कभी दोपहर में होता है तो कभी शाम को। इस पूरे फ्लक्चुएशन में 4 साल में धीरे-धीरे 6-6 घंटे का अंतर आ जाता है।

इसका असर नवतपा पर भी पड़ना स्वाभाविक है। रोहिणी नक्षत्र में जब सूर्य आता है तब नवतपा प्रारंभ होता है, क्योंकि इसे वर्षा का नक्षत्र माना गया है। चंद्रमा की उच्च राशि रोहिणी है और रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 25 मई को प्रवेश करता है। वर्तमान में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 24 और 25 मई की रात 12.49 बजे प्रवेश कर रहा है। इस साल नवतपा 2 जून तक रहेगा।

ग्रह-नक्षत्र बताते हैं कि इस साल वर्षा 6-7 जून के आसपास प्रारंभ हो जाएगी। इसी गणना के अनुसार चावल की फसल 81 दिन में तैयार हो जाएगी जो तिथि के अनुसार 11 सितंबर निर्धारित है। 27 एवं 28 मई को आंधी-तूफान और 29, 30, 31 मई को वर्षा व आंधी-तूफान दोनों के आने की प्रबल संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: