News
Indians Abroad Indians Abroad नई दिल्ली.
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से अगवा किए गए भारतीय नागरिक मोहम्मद नईम को अपहरणकर्ताओं ने रिहा कर दिया है। विभिन्न स्रोतों से मिल रही खबरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने नईम को रिहा किए जाने की पुष्टि की है।
दुबई की कंपनी एचईबी इंटरनैशनल लॉजिस्टिक्स में बतौर इंजीनियर काम करने वाले नईम को 22 अप्रैल को उस समय अगवा कर लिया गया था जब वह टैक्सी से कहीं जा रहे थे।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रॉजेक्ट्स में काम कर रहे लगभग चार हज़ार भारतीयों को नियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। नईम को अगवा किया जाना भी इसी का हिस्सा था। इससे पहले 12 अप्रैल को भी एक आत्मघाती बम हमले में दो भारतीय इंजीनियरों की मौत हो गई थी। ज्यादातर भारतीयों पर हुए हमलों के पीछे तालिबानी चरमपंथियों की भूमिका रही है।