News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन. भारतीय मूल के एक शिक्षक ने बच्चों के यौन शोषण में संदिग्ध रूप से दोषी पाए जाने पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय सेवराज पवार पश्चिमी लंदन के वालेको उपनगर का रहने वाला था और पुलिस को संदेह था कि वह लड़कियों के साथ 'विभिन्न प्रकार के अपराधों' में लिप्त था। इसलिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि उसके घर की खोज करते समय पवार अपने कार से भाग गया। बाद में ऑस्टर्ली के भूमिगत स्टेशन पर उसका शव पाया गया।
पुलिस के अनुसार पवार को माध्यमिक स्कूल में 'अनुचित आचरण' के कारण निलंबित कर दिया गया था।
इस मामले को स्वतंत्र पुलिस शिकायत आयोग को सौंप दिया गया है। आयोग ने कहा है कि इस मामले में गहन जांच की आवश्यकता है।