HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

फिर चर्चा में हैं स्मिता

नई दिल्ली.स्मिता एलबम 'हाय रब्बा' से श्रोताओं के दिल में जगह बनाने वाली गायिका स्मिता अपने नए एलबम 'स्मिता' को लेकर फिर चर्चा में हैं। सोनी बीएमजी द्वारा 7 मई को प्रदर्शित यह उनकी दूसरी इंडी पॉप एलबम कही जा सकती है। स्मिता पर फिल्माया गया गीत 'माही वे' खासतौर से चर्चा में है।

इसके अलावा एलबम में 'आजा नचले', 'आउच', 'जरा-जरा', 'सांवरिया' और क्षेत्रीय भाषा पर आधारित 'ढोलना' जसे गाने भी श्रोताओं को पसंद आ रहे हैं।

संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ गाने का सपना संजोने वाली स्मिता अब तक लगभग 200 लाइव कार्यक्रम, 20 लाख एलबम के गाने और फिल्मों के लिए 75 गानों का पाश्र्वगायन कर चुकी हैं।

स्मिता तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में भी गाती हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।

एलबम 'स्मिता' हिंदी सहित तमिल और तेलगु भाषाओं में भी आई है।

'पार्टनर', 'वेलकम', 'तेरे नाम' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतज्ञ साजिद वाजिद ने इसमें संगीत दिया है।

उल्लेखनीय है कि स्मिता ने मार्शल आर्ट में भी दक्षता हासिल की है। जब वह 15 साल की थीं तब ईटीवी के एक कार्यक्रम के दौरान चर्चित गायक एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम के संपर्क में आईं। अमेरिका जाकर इन्होंने बॉब कॉर्फ से भी गाने का प्रशिक्षण लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: