bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

आईपीएल प्रबंधन से नाराज शाहरुख खान

कोलकाता. बॉलीवुड सुपरस्टार और आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान ने रविवार रात आईसीसी की एंटी करप्शन इकाई से असहमति व्यक्त करते हुए आईपीएल प्रबंधन से नाराजगी जताई क्योंकि इकाई ने उन्हें टीम के साथ डग आउट और ड्रेसिंग रूम में बैठने से मना कर दिया है।

खान ने कहा कि ंमुझे अपने खिलाड़ियों के साथ बैठना अच्छा लगता है और चूंकि मैं काफी ऊर्जावान हूं इसलिए आईसीसी के इस नियम से काफी निराश हूं। उन्होंने यह भी कहा कि कोलकाता आने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता और जब भी ईडन गार्डन में उनकी टीम का मैच होगा वे जरूर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच से पहले एंटी करप्शन यूनिट ने शाहरुख को खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और टीम डग आउट में जाने से मना कर दिया था। कोलकाता के शेष मैचों के दौरान भी उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया है। शाहरुख ने कहा कि मैं अपने खिलाड़ियांे के साथ नहीं बैठ सकता, ऐसे नियम का आशय क्या है और यह कैसे इकाई के खिलाफ है क्योंकि मैं करप्ट नहीं हूं।

चेन्नई से कोलकाता के हारने के बारे में शाहरुख ने कहा आप जीतने के लिए खेलते हैं और जब हार मिलती है तो दुख होता है लेकिन ये सब चलता रहता है। मैंने काफी मेहनत की है और मैं चाहता हूं कि कोलकाता फाइनल में पहुंचे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: