Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
काफी समय से फिल्मों से दूर रहीं बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के पास इस समय खुश होने के कई कारण हैं। यह खुशी नई फिल्म 'एक सेकेंड' में दोहरी भूमिका के लिए ही नहीं हैं बल्कि उन्हें एक नए साथी के मिलने की भी है।
पाथरे घोष की फिल्म 'एक सेकेंड' की अधिकांश शूटिंग मलेशिया में की गई है और इसमें मनीषा की प्रमुख भूमिका है। उनके साथ अभिनेता जकी श्राफ और पाकिस्तानी कलाकार भी दिखाई देंगे।
फिल्म 'बांबे' में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने बताया कि मैं पाथरे घोष की नई फिल्म 'एक सेकेंड' में महत्वपूर्ण किरदार में हूं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक क्षण भी आपके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को बदल सकता है।
नए पुरूष मित्र की बात को स्वीकारते हुए मनीषा ने बताया कि यह सही है मेरे जीवन में एक अमेरिकी मित्र है। वह बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। मैं इससे पहले कभी इतनी खुश नहीं थी। हमारे रिश्ते को कोई नाम मिलने से पहले मैं उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती।
मार्च में उनकी अनुपस्थिति में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ' में अभिनेता के. के. मेनन की दमित पत्नी की भूमिका के बारे में मनीषा ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी फिल्म थी। मैंने इसमें पति द्वारा सताई महिला के किरदार को निभाते समय बहुत आनंद लिया। उस समय मेरे पापा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मैं रिलीज के दौरान उपस्थित नहीं हो पाई थी।