HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

ऑस्ट्रेलिया में फिर भारतीय पर हमला

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया में फिर एक भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला होने से टैक्सी ड्राइवर नाराज हैं और एडिलेड की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अप्रैल माह में मेलबर्न में एक टैक्सी ड्राइवर जलविंदर पर हमले की घटना के बाद अब एडिलेड में एक भारतीय कैब ड्राइवर बलराज पर हमले का मामला सामने आया है। बलराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑसी नागरिकों ने बलराज पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी पसलियां टूट गई हैं।

बलराज पर हमले से नाराज कैब ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। एसोसिएशन की मांग है कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दोषियों की धरपकड़ कर उन्हें सजा दी जाए। एसोसिएशन ने कैब ड्राइवरों के प्रति हिंसा न होना सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: