HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

नाराज हैं कोयना

मुंबई.koena mitra फिल्म 'अनामिका' की झलकियों में अभिनेत्री कोयना मित्रा कहीं नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने इसका कारण फिल्म निर्माताओं से अपनी नाराजगी बताया है। फिल्म में उनके किरदार को अधूरा छोड़े जाने से वह दुखी हैं। साथ ही फिल्म में उनकी आवाज के किसी और से डब कराने को लेकर वह सख्त नाराज नजर आ रही हैं।

कोयना ने कहा कि ठीक से हिंदी बोल भी नहीं पाने वाली अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी आवाज दे रही हैं। फिर, मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है?

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में मिनिषा लांबा और डीनो मोरिया मुख्य भूमिका में हैं।

कोयना कहती हैं, 'फिल्म में मेरा किरदार वैसा ही है जैसा कि 'गुप्त' में काजोल और 'एतराज' में प्रियंका चोपड़ा का था। मुझे दुख है कि फिल्म में मेरे खूनी होने के कारण को भी नहीं फिल्माया गया जबकि पटकथा के अनुसार इसे फिल्माया जाना था।'

वह कहती हैं कि तब संजय गुप्ता के साथ काम कर रहे धरम ओबरॉय के कारण फिल्म में काम करने के लिए मैंने हामी भर दी थी। यहां तक कि मैंने पैसों की बात भी नहीं की, लेकिन जो चेक मुझे दिया गया वह बाउंस हो गया।’’

उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरे लुक के लिए डिजाइनरों ने भी काफी मेहनत की थी। उन्हें भी मेहनताना नहीं दिया गया। मैंने अपनी जेब से उन्हें पैसे दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: