Manoranjan
Movie Masala Movie Masala नई दिल्ली.
खुशमिजाज अभिनेत्री जूही चावला को अपने सह-कलाकार, दोस्त और व्यावसायिक साझीदार शाहरुख खान हर रूप में पसंद आते हैं। वह मानती हैं कि शाहरुख मस्ती का दूसरा नाम हैं।
फैशन रिटेल 'बिबा' के लांच अवसर पर राजधानी पहुंचीं जूही चावला ने कहा कि वह एक तेज दिमाग और मस्ती पसंद इंसान हैं। वह हर काम को मस्ती के साथ बेहतरीन ढंग से करने की कोशिश करते हैं।
'कोलकाता नाइट राइडर्स' (केकेआर) के मालिकाना हक में भी जूही शाहरुख की साझेदार हैं। आईपीएल को वह मजेदार तो मानती हैं, लेकिन यह कहना नहीं भूलतीं कि इससे उन्हें बहुत ही तनाव में रहना पड़ता है।
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूतनाथ' के विषय में जूही कहती हैं कि देश में भले ही इसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही हो, लेकिन विदेशों इसे काफी सराहना मिल रही है।
वह कहती हैं कि अमितजी (अमिताभ बच्चन) और बच्चे (अमन सिद्दीकी) के साथ काम करने का मेरा अनुभव सचमुच मजेदार था।
फिल्म में अमन और अमितजी की तुलना में उनकी भूमिका बहुत ही कम होने का उन्हें बिल्कुल भी दुख नहीं है। वह कहती हैं, 'वैसे भी मैं न तो भूत बन सकती थी और न ही बच्चे।'
वह मानती हैं कि बेहतर ढंग से अपना काम करते रहने से उन्हें प्रशंसा और काम मिलता रहता है।
जल्दी ही जूही अजीज मिर्जा की 'किस्मत कनेक्शन' में एक भविष्यवक्ता के छोटे लेकिन नए किरदार में दिखेंगी।