HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

पाक में सिख ने किया मेडिकल एग्जाम टॉप

लाहौरपाकिस्तान में मेडिकल एग्जाम में पहली बार किसी सिख ने देशभर में टॉप किया है। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित मेयो अस्पताल में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत डॉक्टर मिमपाल सिंह ने सर्विसेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित डिप्लोमा इन चाइल्ड हैल्थ (डीसीएच) में यह सफलता हासिल की। साथ ही यह परीक्षा पास करने वाले वह पहले पाकिस्तानी सिख भी हैं।

डॉक्टर मिमपाल श्री गुरुनानक जी मिशन के प्रधान भी हैं। उनका कहना है कि सरकार को मेडिकल कॉलेजों में सिखों के लिए आरक्षण का प्रावधान करना चाहिए। आरक्षण के अभाव में सिख समुदाय के लोग इस तरह के प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में नहीं पहुंच पाते।

मिमपाल की सफलता पर पाक के सिख समुदाय का कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है। अब तक किसी सिख ने इस परीक्षा को पास नहीं किया था। मिमपाल ने डीसीएच में टॉप कर समुदाय का सम्मान बढ़ाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: