HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

मुंबईस्थानीय संस्था ‘राष्ट्रीय राजीव सेना’ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। विलेपार्ले (प.) स्थित भाईदास सभागार में आयोजित इस समारोह में सबसे पहले राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर ‘राष्ट्रीय राजीव सेना’ द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गयी।

फिर उपस्थित अतिथियों-विधायक एवं पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, सांसद एकनाथ गायकवाड, ‘कुतुबनामा’ के संपादक डॉ. राजम नटराजन और पूर्व मंत्री अशोक पाटिल ने राजीव गांधी के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए और उन्हें उद्योग, टेक्नोलॉजी व विकास संबंधी दूरदृष्टि रखने के लिए सराहा।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार नंद किशोर नौटियाल और विधायक पी यू मेहता भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। आयोजन की मुख्य अतिथि और सांसद प्रिया दत्त किसी अपरिहार्य कारण से समारोह में न आ सकीं।

इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा कवि सम्मेलन, जो सुप्रसिद्ध कवि देवमणि पांडेय के संचालन और माया गोविंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आमंत्रित कवियों-बीनू महेंद्र, महेश दुबे और बसंत मौर्य ने देश, समाज और राजनीति से जुड़ी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तो राजीव गांधी के लिए खास तौर पर लिखी श्रद्धांजलि से माया गोविंद ने सबकी प्रशंसा बटोरी। अंत में ‘राष्ट्रीय राजीव सेना’ के चेयरमैन चंदर शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: