Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबईभारत में विदेशी फिल्में और भारतीय भाषाओं में उनके डब संस्करण रिलीज करके पैसा बनाने के बाद अब कई विदेशी एंटरटेनमेंट कंपनियों की नजर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री पर है। विश्व की एक जानी मानी स्वीडिश कंपनी ‘स्ट्रिक्स टेलीजिन’ ने इस दिशा में शुरुआत कर भी दी है, जो 76 देशों में अपने टीवी कार्यक्रमों की आपूर्ति करती है।
इस कंपनी ने मुंबई की ‘बिग ड्रीम्स एंटरटेनमेंट लि.’ कंपनी ने करार किया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न भारतीय भाषाओं में विभिन्न रीयलिटी शोज बनाए जाएंगे। ‘स्ट्रिक्स’ के चेयर मैन रॉबर्ट एशबर्ग का कहना है- ‘भारतीय टेलीविजन मार्केट इन दिनों दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है, जहां कई करोड़ दर्शक टेलीविजन पर रोचक नवीनतम कार्यक्रम देखने का इंतजार करते हैं।
हम कई चैनलों से टाइअप करके अपने को-प्रोडक्शन के प्रोग्राम भारत में प्रदर्शित करेंगे।’ उल्लेखनीय है कि इस कंपनी के ‘सरबाइवर’, ‘दि फार्म’, ‘दि बार’, ‘फेम फैक्टरी’, ‘पीस मेकर’, ‘दि फ्लोर फिलर’ आदि रीयलिटी शो दुनिया भर में धूम मचा चुके हैं।