कोलकाता. आईपीएल टूर्नामेंट नित-नूतन विवाद सामने लेकर आ रहा है। अब कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान और टीम के कप्तान सौरव गांगुली आमने-सामने हैं।
18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए मैच में कोलकाता के कप्तान सौरव गांगुली द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर शाहरुख बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम में शाहरुख खान ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपना आपा खो दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक सौरव के फैसले पर विवाद खड़ा हुआ और शाहरुख खान व सौरव गांगुली के बीच जमकर बहस हो गई। कहा जा रहा है कि अब आईपीएल में सौरव के पर कतरने की तैयारी हो रही है और टीम के कोच जॉन बुचानन इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
गौरतलब है कि चेन्नई और कोलकाता के बीच हुए इस मैच में चेन्नई 3 रनों से जीत गई थी हालांकि यह मैच वर्षा बाधित था। दूसरी ओर, शाहरुख खान भी आईपीएल में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
* कोलकाता के लिए 'जीतबो' जरूरी
* शाहरुख जाएंगे ड्रेसिंग रूम में
* आईपीएल प्रबंधन से नाराज शाहरुख खान
* नाइट राइडर्स से 5 खिलाड़ियों की छुट्टी