Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood
न्यूयॉर्क. हॉलीवुड अदाकारा और भावी सुपरस्टार का खिताब जीत चुकीं 27 वर्षीय जेसिका अल्बा ने फिल्म निर्देशक कैश वॉरेन से चोरी-चोरी ब्याह रचा लिया है।
अभिनेत्री की प्रचारक ब्राड कैफरिली ने कल यह जानकारी ई-मेल के जरिये दी। उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी की सगाई की घोषणा की गई थी। यह घोषणा गत दिसंबर महीने में ही कर दी गई थी, जब अल्बा ने बताया था कि वे 31 वर्षीय वारेन के बच्चे को जन्म देने वाली है।
इन दोनों के बीच मुलाकात वर्ष 2005 में 'द फंटास्टिक फोर' नामक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस फिल्म में अभिनेत्री अल्बा के साथ वारेन ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
अल्बा की शादी की आधिकारिक जानकारी सोमवार को पीपुल.कॉम के जरिये दी गई। इन दोनों के बीच शादी इस तरह से हुई कि अल्बा के भाई जोस अल्बा को भी इसकी भनक नहीं लग सकी।
उनके भाई से जब अमेरिका की एक पत्रिका ने इस शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने चकित होकर कहा- आप मेरी बहन की शादी के बारे में पूछना चाहते हैं, कृपया मुझे फोन पर उससे बात करने दीजिए।
अल्बा सिन सिटी, अवेक और डार्क एंजेल नामक कई उत्तेजक कामुक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों के बाद से ही उन्हें सेक्स सिंबल कहा जाने लगा था।