News
Indians Abroad Indians Abroad मुंबई. सोमालिया के तटीय क्षेत्रों में अपहरण कर लिए गए एक जहाज में सवार 10 भारतीय क्रिउ सदस्यों की सुरक्षित रिहाई के लिए बातचीत की प्रक्रिया जारी है।
मुंबई से मोगादिशू जाने वाले इस जहाज एमवी विक्टोरिया में 4200 टन शक्कर लदी हुई थी। एक आला डीजी शिपिंग अधिकारी ने बताया है कि भारतीय सदस्यों की रिहाई के लिए अपहरणकर्ताओं के साथ बातचीत की जा रही है। चूंकि जहाज भारत में रजिस्टर नहीं है इसलिए भारत बातचीत में हिस्सा नहीं ले रहा है।
उन्होंने बताया कि इस तरह की बात के लिए मध्यस्थ हैं। सोमाली समुद्री लुटेरों ने 17 मई को जहाज का अपहरण कर लिया था। जहाज में 21 क्रिउ सदस्य सवार हैं जिनमें से 10 भारतीय हैं। यह जहाज पांच कंपनियों के मालिकाना हक में है और इसका संचालन शारजाह की मर्वन शिपिंग द्वारा किया जाता है।
डीजी शिपिंग ने कहा कि भारतीय क्रिउ सदस्यों की पहचान की पुष्टि के लिए सीफेयर्स पहचान नंबर की मांग संचालकों से की गई थी। जहां जहाज दर्ज होता है, यह नंबर वहां से जारी किए जाते हैं यानी इस मामले में जॉर्डन से जारी किए जाएंगे लेकिन डीजी शिपिंग का कहना है कि मालिकों द्वारा यह नंबर नहीं दिए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
* जहाज हाईजैक, 10 भारतीय अगवा