News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन. अपनी व्यक्तिगत बचत से मीडिया कंपनी शुरू करने वाले भारतीय मूल के पत्रकार अंसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ बुक-कीपर (आईएबी) का 2007 का न्यू बिजनेस आफ ईयर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
मैनचेस्टर स्थित न्यू एशियन मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और 'एशियन लाइट' पत्रिका के प्रकाशक अजीज ने मंगलवार को हाउस आफ कांमस में एक समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
संसद सदस्य और आईएबी के अध्यक्ष फेबियन हेमिल्टन ने समरोह की अध्यक्षता की। आईएबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैल्कम ट्राटर की अध्यक्षता में 12 सदस्यों की एक समिति ने सैकड़ों प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन किया था।
केरल के मूल निवासी अजीज ने ब्रिटेन के बड़े क्षेत्रीय अखबार समूहों में से एक जानसन प्रेस के संपादक पद को छोड़ने के बाद पिछले वर्ष एशियन लाइट नामक पत्रिका शुरू की थी।
ब्रिटिश-भारतीय पेशेवरों और नए प्रवासियों को लक्ष्य करके प्रकाशित की जाने वाली एशियन लाइट की प्रसार संख्या 35,000 प्रतियों तक पहुंच गई है।
भारत आने के पूर्व अजीज भारत में फ्री प्रेस जर्नल, इंडियन एक्सप्रेस, और लोकमत टाईम्स में काम कर चुके हैं। इसके आलावा शारजाह में गल्फ टुडे और दुबई में खलीज टाईम्स में भी काम करने का अनुभव उनके पास है।