Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood
लंदन. मशहूर पॉप सुपरस्टार मेडोना अपनी बढ़ती उम्र से खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि वक्त गुजरने के साथ उनका आकर्षण और बढ़ता जा रहा है।
Õ एक वेबसाइट ने मेडोना के हवाले से लिखा है कि मुझे अच्छा लगता है कि मैं अब बेहतर दिखती हूं। मेरे पैर अब भी गठे हुए हैं। बढ़ती उम्र का असर यही है तो अच्छा है और यह कोई मजाक नहीं है यह ईमानदारी की बात है।
मेडोना ने कहा है कि वे अपने आप को प्राकृतिक सुंदरता की बजाय व्यावहारिक सुंदरता की श्रेणी में पाती हैं। उन्होंने कहा है कि मैं महान सुंदरी नहीं हूं लेकिन एक स्टाइलिश स्त्री जरूर हूं।
मेडोना ने आगे कहा कि वे अपनी पुरानी तस्वीरें नहीं देखती हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी एक हफ्ते पुरानी तस्वीर भी नहीं देखती। एक बार मैं स्वीकृति दे देती हूं तो वह तस्वीर जारी हो जाती है और उसे फिर मैं नहीं देखती।