bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

‘पांचवीं पास..’ मेरे कारण फेल: शाहरुख

मुंबई. बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने टीवी शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ की टीआरपी गिरने के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियों में ‘पांचवीं पास..’ के सेट पर पत्रकारों से बातचीत में शाहरुख ने कहा, ‘मेरी मौजूदगी के बावजूद अगर यह कार्यक्रम दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सका, तो मैं इसके फेल होने का जिम्मेदार हूं।’

अनादर मकसद नहीं

गेम शो से बाहर निकलने पर प्रतिभागी से ‘हम पांचवीं पास से तेज नहीं हैं’ कहलवाने की बात पर शाहरुख ने कहा कि किसी का अनादर करना इसका मकसद नहीं है। उनका मानना है कि सब कुछ न जानने की बात खुलकर स्वीकार करना ही उनकी सफलता का राज है।

बच्चों से व्यस्कों जैसा व्यवहार

उन्होंने कहा कि ‘पांचवी पास..’ का हिस्सा होने से वह खुश हैं। बच्चों के साथ काम करने को काफी आसान बताते हुए शाहरुख ने कहा कि वह बच्चों से बड़ों जैसा व्यवहार करते हैं।

आईपीएल ने निकाली हवा

खान ने माना कि आईपीएल रेटिंग के चलते कई टीवी कार्यक्रमों की हवा निकल गई है। उनको मिले फीडबैक के अनुसार कार्यक्रम के फेल होने के पीछे इसको जल्दी शुरू होना भी था। बच्चों के शो के रूप में मार्केटिंग होने के कारण वयस्क भी इससे दूर रहे।

केबीसी-4 में काम की इच्छा

यह पूछे जाने पर कि ‘पांचवीं पास..’ के फेल होने के बावजूद क्या वह ‘केबीसी-4’ का हिस्सा बनना चाहेंगे, उन्होंने कहा कि वह केबीसी में फिर काम करने की इच्छा रखते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: