HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

मैं एकांतप्रिय नहीं हूं

मुंबई.Rani Mukherji दो साल पहले 'ब्लैक' की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर से गुजर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि वे एकांतप्रिय नहीं हैं। वे पारिवारिक हैं और फुर्सत के पल परिवार के ही साथ बिताना पसंद करती हैं।

रानी ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं शूटिंग के बाद खुद को बचाती हूं और ऐसी जगहों पर दिखाई नहीं देती जहां आमतौर पर मीडिया के लोग जाते हैं। जब में फुर्सत में होती हूं तो अपनी दो साल की भतीजी मायशा के साथ खेलना पसंद करती हूं।' वे शुक्रवार शाम यहां कुछ पत्रकारों के साथ चर्चा कर रही थीं।

इससे पहले रानी ने शहर के आठ अनाथालयों के बच्चों से मुलाकात की और उनसे अपनी आगामी फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' पर चर्चा की। बच्चों के साथ नाच-गाकर रानी काफी खुश नजर आ रही थीं।

कैरेक्टर रोल को तरजीह : रानी ने माना कि हाल ही में वे रोल चुनने में काफी सावधानी बरतने लगी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे चरित्र निभाना चाहती हूं, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। मेरे प्रशंसकों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है कि मैं उन्हें अपने प्रदर्शन से खुश रखना चाहती हूं।'

अक्षय के साथ : रानी ने बताया कि उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार के साथ काम करने के कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्हें ये भूमिकाएं पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिए। रानी ने कहा, 'हालांकि ये फिल्में जबरदस्त हिट रहीं। मैं अब भी अक्षय के साथ काम करने के प्रस्ताव के इंतजार में हूं।'

पहली बार बिना रोए : 'थोड़ा सा प्यार.' में रानी ने एक परी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'यह शायद पहला मौका है जब मैंने फिल्म में ग्लिसरीन (बनावटी आंसू के लिए) का उपयोग नहीं किया है, क्योंकि फिल्म के किसी भी सीन में मुझे रोना नहीं पड़ा।'

एक ही ड्रेस में : रानी ने बताया कि उन्होंने इस पूरी फिल्म में सिर्फ एक ही ड्रेस पहनी है। मनीष मल्होत्रा ने उनके लिए 50 पोशाक बनवाई थीं, जिसमें सिर्फ एक ही चुनी गई। इस फिल्म में रानी के साथ सैफ अली खान हैं, जिन्होंने उद्योगपति की भूमिका निभाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: