Astrology
Astro Speak Astro Speak प्रसंगवश.
वर्ष 2008 में क्रिकेट जगत में एक क्रांतिकारी व ऐतिहासिक पहल हुई है और वह भी भारत में। आईपीएल लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी-गिरामी क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ है। अब मैच दिलचस्प मोड़ पर हैं।
सचिन तेंडुलकर की मुंबई इंडियंस, राहुल द्रविड़ की बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वीवीएस लक्ष्मण की डेक्कन चार्जर्स अभी संघर्षरत हैं और शेन वार्न की राजस्थान रॉयल्स, युवराज सिंह की किंग्स इलेवन पंजाब अभी शीर्ष पर दिख रही हैं।
देखते हैं ज्योतिष के आइने में राहुल व लक्ष्मण के पिछड़ने के कारण कौन से ग्रह व उनकी दशाएं हैं तथा युवराजसिंह, धोनी व शेन वार्न की टीमों के उत्कर्ष के लिए कौन से ग्रह हैं और वे क्या दर्शा रहे हैं।
>> 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन उपलब्ध कुंडली के आधार पर वर्तमान में राहु-केतु-गुरु के दशा-अंतर-प्रत्यंतर से चल रहे हैं। केतु-गुरु नीचस्थ, जन्मस्थ, षडाष्टक योग बना रहे हैं जो कि संघर्ष दे रहा है। साथ ही गोचर में गुरु केतु को बल दे रहा है। वर्ष कुंडली में 16 मई से उच्चस्थ शुक्र की महा दशा प्रारंभ हुई है जो कि सफलता की ओर कदम बढ़ाएगी।
26 मई 2008 सिद्धार्थ चिटनीस, मुसाबिर खोटे, धवल कुलकर्णी, शॉन पोलाक, ऐशवेल प्रिंस, अजिंक्य राहान, सौरभ तिवारी, लसिथ मलिंगा के लिए दिन शुभ है। संघर्ष-गौरव धीमान
28 मई 2008 राहेन राजे, धवल कुलकर्णी, लॉटस बॉसमन, डोमिनिक थनिली के लिए दिन शुभ है। संघर्ष - स्वप्निल सिंह, योगेश टकावाले, मुसाबिर खोटे, सिद्धार्थ चिटनीस।
>> शेन वॉर्न की टीम राजस्थान रॉयल्स श्रेष्ठ फॉर्म में है। 13 सितंबर 1969 को जन्मे शेन की कुंडली में सूर्य-बुध स्व राशि में मंगल-राहु-केतु, स्व उच्च नवांशगत हैं। उनकी टीम में अभी ग्रीम स्मिथ और यूनुस खान का अच्छा समय है।
26 मई 2008 ग्रीम स्मिथ, जयदेव शाह, मुनाफ पटेल, पराग मोरे, लेमेन, लेंगर, मोहम्मद कैफ, सोहेल तनवीर, रवींद्र जडेजा आदि के लिए श्रेष्ठ।
28 मई 2008 सोहेल तनवीर, स्वप्निल असनोडकर, कामरान अकमल, पराग मोरे, सोरने मोरकेल, ग्रीम स्मिथ, मोहम्मद कैफ, रवींद्र जडेजा के लिए श्रेष्ठ। संघर्ष - मुनाफ पटेल।
>> किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह (12 सितंबर 1981) की कुंडली में उच्च के राहु-केतु, मंगल-बुध का परिवर्तन योग, वर्गोत्तरी राहु-केतु, गुरु, केतु, राहु व शुक्र स्व/उच्च नवांशगत हैं। इस टीम के कोच टॉम मूडी का वर्तमान में श्रेष्ठ गोचर चल रहा है। सफलताकारक है।
25 मई 2008 को युवराजसिंह को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। मामूली सी चूक नुकसान कर सकती है। शॉन मार्श को भी संघर्ष करना पड़ सकता है। पीयूष चावला भी संघर्ष करेंगे। महेला जयवर्धने, पंकज धरमानी, जेम्स लेपस, साइमन केव्चि, उदय कौल, रमेश पोवार, के.डी. मिल्स आदि के लिए दिन श्रेष्ठ है।
28 मई 2008 को महेला जयवर्धने, युवराज सिंह, रमेश पोवार, के.डी. मिल्स आदि के लिए दिन श्रेष्ठ है। संघर्ष - जेम्स होप्स, साइमन केव्चि।
>> देहली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग जो कि 30 अक्टूबर 1978 को जन्मे हैं की कुंडली में अभी गुरु की दशा प्रभाव में है। गुरु जन्म कुंडली में उच्च है तथा चंद्रमा भी उच्च है। गोचरस्थ गुरु वक्री व शनि जन्मस्थ चंद्रमा पर शुभ असर नहीं डाल रहे हैं। वर्तमान में सूर्य भी गोचरस्थ अशुभ प्रभाव डाल रहा है। अत: पूर्ण सफलता में संदेह है। गुरु की महादशा में वे बाद में अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे व कुछ और विश्व स्तरीय पारियां खेलेंगे।
29 मई 2008 को वीरेंद्र सहवाग को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। शुभ - शिखर धवन, मनोज तिवारी, तिलकरत्ने। दिनेश कार्तिक- मिश्रित प्रदर्शन। संघर्ष - रजत भाटिया।
>> डेक्कन चार्जर्स के कप्तान वीवीएस लक्ष्मण की कुंडली में अभी सूर्य कमजोर है। मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य की युति तुला राशि में एवं गुरु की नवम दृष्टि शुभत्व प्रदान कर रही है। राहु जन्मस्थ व नवांशगत अशुभ है व चंद्रमा को पीड़ित कर शुभ फल नहीं दे रहा है। 25 मई 2008 को एडम गिलक्रिस्ट, स्कॉट स्टाइरिस, रुद्रप्रतापसिंह, रवि तेजा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। संघर्ष - लक्ष्मण, विजयकुमार।
27 मई 2008 को एडम गिलक्रिस्ट, रुद्रप्रतापसिंह, हर्शल गिब्स, शाहिद अफरीदी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संघर्ष - स्कॉट स्टाइरिस, वेणुगोपाल राव, विजयकुमार।
>> चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की कुंडली में चंद्र गुरु-शनि का योग व उच्च का बुध विद्यमान है। सूर्य, राहु, केतु उच्च नवांश में व गुरु स्व नवांशगत है। अभी राहु उनकी चंद्र कुंडली से षष्ठभाव में भ्रमण कर रहा है जो कि पराभवकारी है।
27 मई 2008 को स्टीफन फ्लेमिंग, मैथ्यू हेडन, सुरेश रैना, जेकब ओरम, बद्रीनाथ, माइकल हसी (अति शुभ), पलानी अमरनाथ, एलबरट्स मेरिकेल आदि के लिए श्रेष्ठ है। संघर्ष - जोगिंदर शर्मा।
>> बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ (11.1.1973) गोचर में राहु व गुरु के शुभत्व लिए हुए हैं तथा सूर्य पराक्रमी बना रहा है परंतु शुक्र में राहु का अंतर इसके ऊपर से गुरु का गोचर चांडाल योग बना रहा है तथा सफलता में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
25 मई 2008 मार्क बाउचर, जहीर खान, मिस्बाह उल हक के लिए शुभ है।
>> कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली की कुंडली में च श शु का योग वृषभ राशि में, मंगल, बुध, केतु कर्क राशि में, सूर्य मिथुन व गुरु धनु राशि में विद्यमान है। वर्तमान में वे गुरु महादशा के प्रभाव में है। राशि व राशि स्वामी वृषभ राशि से दृष्ट है।