Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लास एंजलिस.
महिला डीजे मित्र सामंथा रॉनसन के साथ सार्वजनिक तौर पर संदिग्ध स्थिति में देखे जाने के कुछ ही दिनों के बाद विवादों में रहने वाली अभिनेत्री लिंडसे लोहान को सगाई की नई अंगूठी में देखा गया है।
वेबसाइट 'पेरीज हिल्टन डॉट कॉम' के अनुसार 'कान्स फिल्म महोत्सव' के डोलसी और गैबाना पार्टियों में लोहान सगाई की नई अंगूठी में दिखीं। लोगों को शक है कि वे समलंगिक तो नहीं हैं?
इस मामले में लोहान का कहना है कि वे दोनों सिर्फ अच्छी सहेलियां हैं। पिछले साल भी लोहान के सुधार गृह जाते वक्त रॉनसन हमेशा उनके साथ नजर आती थीं।
लोहान की मां दिना के अनुसार दोनों सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।