HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

प्राची बनीं ब्रांड एंबेसडर

मुंबई. prachi एकता कपूर के धारावाहिकों से लोकप्रियता पाने वाली प्राची देसाई बड़े परदे पर अभी शुरुआत ही कर रही हैं। लेकिन यह शुरुआत ही उनके लिए बड़ी फ लदायी साबित हो रही है। एक कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है।

यह तो सभी को पता है कि एकता कपूर की खोज प्राची अब बड़े परदे पर भी आ रही है। लेकिन प्राची को उम्मीद नहीं थी कि बड़े परदे की ओर कदम बढ़ाना ही उनके लिए इतना शुभ हो जाएगा। उनकी लोकप्रियता को देख अब विज्ञापन जगत की भी उन पर नजर गई है। हेयर आइल निर्माता एक कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है। प्राची ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि मेरिको कंपनी के तेल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्राची का चयन किया गया है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि वे पहली बार किसी टीवी के कलाकार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना रहे हैं। दरअसल वे प्राची के जीवन की हकीकत से प्रभावित हुए हैं कि एक छोटे से गांव की प्राची आज बॉलीवुड में भी अपना स्थान बना रही है। उनका नया विज्ञापन प्राची की कहानी से ही मिलता जुलता है।

विज्ञापन में वे एक ऐसे लड़की की कहानी बताने वाले हैं, जो छोटे से शहर से आई है और बॉलीवुड में अपना स्थान बना चुकी है। हालांकि छोटे शहर की होने के बावजूद इस लड़की को आधुनिक चीजों की जानकारी है।

प्राची का कहना है कि यह उनका पहला ही विज्ञापन है और यह उत्पाद भी महिलाओं से ही जुड़ा है। क्या और भी विज्ञापन कर रही हैं, पूछने पर प्राची ने बताया, कुछ और विज्ञापनों के लिए बातें हो रही है, लेकिन अभी सबकुछ प्रोसेस में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: