bhaskar Web English
HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

राहुल ने छोड़ी 'बिफोर द रेंस'

मुंबई.Rahul Bose बालीवुड अभिनेता राहुल बोस ने ऑडिसन के लिए बुलाए जाने से नराज होकर निर्देशक संतोष सिवान की अंग्रेजी फिल्म 'बिफोर द रेंस' को ठुकरा दिया था।

सिवान ने बोस को ऑडिशन के लिए बुलाया था जो अभिनेता को नागवार गुजरा और इससे खफा होकर उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी।

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेता राहुल बोस ने बताया, 'निर्माता सिवान ने मुझे फिल्म 'बिफोर द रेंस' में ऑडिशन के लिए बुलाया। मैंने उन्हें बताया कि मैंने अभी तक कभी आडिशन नहीं दिया और ना ही दूंगा। इसलिए मैंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।'

गौरतलब है कि संतोष की फिल्म 'बिफोर द रेंस' को पिछले महीने ह्युस्टन के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तीन पुरस्कार मिले हैं।

सिवान का कहना है कि वह राहुल के अभिनय को बहुत पसंद करते हैं और अपनी अगली फिल्म में वे बोस के साथ काम करेंगे।

निर्देशक संतोष सिवान और अभिनेता राहुल बोस दोनों ही बालीवुड के जाने-माने नाम हैं। बोस अक्सर चुनिंदा फिल्मों में ही दिखाई देते हैं और समीक्षकों और दर्शकों ने हमेशा उनके गंभीर अभिनय को सराहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: