Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
विवादित तस्वीर के प्रकाशित होने के कारण हॉलीवुड की किशोरी अभिनेत्री मिले सायरस को इतना धक्का पहुंचा था कि वह अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने लगी थी।
'हन्ना मोनटाना' कार्यक्रम के दौरान साइरस की मित्र अन्ना मारिया पेरेज डी टैगले ने इस संबंध में जानकारी दी। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार अन्ना ने उस समय सायरस को तनाव से उबारने में सहायता की थी।
गौरतलब है कि साइरस की एक टॉपलैस तस्वीर एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। अन्ना ने कहा कि इसके बाद साइरस की परेशानी काफी बढ़ गई थी।
अन्ना ने कहा कि उन दिनों मैं साइरस से फोन पर बात करती थी। वह हमेशा कहती थी कि वह काफी थक गई है। मैं उस समय साइरस से कहती थी कि वह अपेन काम पर ध्यान दें। दरअसल, तस्वीर विवाद ने उसे काफी चोट पहुंचाई थी।