HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स में 73 अंकों की गिरावट

मुंबई. Sensex देश के शेयर बाजारों में आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स में 72 अंकों और निफ्टी में 15 अंकों की गिरावट रही।

आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 72.91 अंकों की गिरावट के साथ 16,275.59 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4,859.80 पर बंद हुआ। इसमें 15.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत आज अन्य एशियाई बाजार बढ़त बनाए रखने में सफल रहे।

इससे पहले आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजारों में उपभोक्ता वस्तुओं, धातु और तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों की लिवाली के कारण तेजी का रुख था।

सेंसेक्स आज 87.10 अंकों की बढ़त के साथ 16,454.75 पर खुला। इसी तरह निफ्टी 2.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,877.15 पर खुला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: