HomeHealth Health

सिर हिलाइए और चक्कर को दूर भगाइए

वाशिंगटन. यदि आप ‘वर्टिगो’ (चक्कर) की परेशानी से अक्सर जूझते हैं तो कोई दिक्कत नहीं। एक नए अध्ययन के अनुसार सिर को जोर से हिलाने से चक्कर को दूर किया जा सकता है।

एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि वर्टिगो एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें ऊपर या नीचे देखने पर कुछ समय के लिए चक्कर जैसा आने लगता है और इसकी अवधि बहुत कम होती है लेकिन उतनी ही देर के लिए वह परेशानी में डाल देता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि थोड़ी देर तेजी से सिर और शरीर को हिलाने से वर्टिगों की बीमारी को दूर किया जा सकता है।

शोधकर्ता टेरी डी.फाइफ ने बताया, ‘‘हमने वर्टिगो के मरीजों से कहा कि वे थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस बीमारी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह दवा लेने की जरूरत भी नहीं है बस तेजी से सिर और शरीर को हिलाने-घुमाने से इस पर काबू पाया जा सकता है।’’

इस अध्ययन के निष्कर्ष अमेरिकी जर्नल ‘न्यूरोलॉजी’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: