bhaskar Web English
HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

परदे पर भी रिया और राइमा बहन

मुंबई. Raima and Riya Sen श्रृंखला फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' में सगी बहनें व अभिनेत्री रिया और राइमा सेन परदे पर भी सगी बहनों के किरदार में दिखेंगी।

विक्की चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'फाइट क्लब' में कुल छह कहानियां साथ-साथ चलेंगी।

इन दिनों इटली में शूटिंग कर रहीं राइमा ने कहा कि आखिरकार हम दोनों बहनों को एक साथ फिल्म करने का मौका मिल ही गया। यह मौका मिलते ही हमने पटकथा सुने बिना ही 'हां' कर दिया।

रिया ने कहा, 'राइमा और मैं मुंबई में साथ रहते हैं। एक-दूसरे को हम हर बात बताते हैं। हमारे ज्यादातर दोस्त भी एक हैं। वह किसी को पसंद करती है तो मैं भी करती हूं और यदि कोई मुझे अच्छा नहीं लगता तो उसके पास कोई रास्ता नहीं रह जाता है। हमारे दोस्त कहते हैं कि हमें जुड़वा बहनें होना चाहिए था।'

उल्लेखनीय है कि दोनों बहनों को पहले भी साथ-साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन रिया कहती हैं कि उन्होंने पहले ही यह तय कर लिया था कि जब भी पहली बार हम साथ काम करेंगे, बहनों के रूप में ही करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: