News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई. एक महिला को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद अपने साथी की हत्या करने वाले एक भारतीय को दोषी पाते हुए फौजदारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
महज एसआर नाम से पहचाने गए इस अरोपी को एक अन्य भारतीय एमएस की धारदार हथियार से हत्या करने और उसे हॉकी से पीटने के मामले में दोषी पाया गया। अदालत ने आदेश दिया कि बीती सितंबर में कार दुर्घटना के बाद अपंग हो चुके 26 वर्षीय युवक को 25 साल की कैद के बाद देश से निर्वासित कर दिया जाएगा।
यह घटना तब हुई, जब एसआर को यह पता चला कि एमएस के भी एक नेपाली के साथ नजदीकी रिश्ते हैं। उसने बताया कि इस महिला के साथ उसके प्रेम संबंध रहे थे। ये तीनों एक होटल के कर्मचारी थे।
एसआर ने अदालत को बताया कि उसका इस मामले को लेकर अपने साथी के साथ विवाद हुआ। एसआर के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साथी ने मुझ पर पहले हमला किया। मैंने आत्मरक्षा की। मेरा उसे मारने का कोई इरादा नहीं था।
हत्या के बाद जब वह खून से सने कपड़ों को फेंकने के लिए गया तो वापसी में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह अपंग हो गया।