Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
'टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट' फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता जैक निकलसन के साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री डेब्रा विंगर ने कहा है कि निकलसन को यौनकर्मियों से जरूरत से ज्यादा ही लगाव था।
विंगर ने ये बातें जून में प्रकाशित होने वाली अपनी आत्मकथा 'अनडिसकवर्ड' में कही है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार आत्मकथा में विंगर ने निकलसन के साथ अपने अनुभवों को पेश किया है।
जर्मनी में निकलसन के साथ एक मुलाकात की चर्चा करते हुए विंगर ने लिखा है कि किस प्रकार निकलसन के साथ उन्होंने यौनकर्मियों की खोज में समय गुजारा था।