HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

सैफ, मुंबई नहीं सेफ!

मुंबई. saif सैफ से किसी ने मुंबई के बाहर मुलाकात करने के लिए कहा है, क्योंकि मुंबई उनके मेलजोल के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। आखिर माजरा क्या है? आप खुद ही जान लीजिए। सैफ के फैंस घबराएं नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है कि सैफ अली खान को अंडरवर्ल्ड से कोई धमकी मिली है या फिर उनके किसी दुश्मन ने उनसे कहा है कि वे मुंबई छोड़ दें नहीं तो ठीक नहीं होगा।

यह तो छोटे नवाब के इश्क दा मामला है और उनकी माशूका यानी करीना ने अपनी गुपचुप मुलाकातों के लिए मुंबई को सेफ नहीं माना है। गौरतलब है कि करीना और सैफ बॉलीवुड की ऐसी हॉट रोमांटिक जोड़ी है, जिस पर मीडिया की नजरें हमेशा रहती हैं। इन नजरों से बचने के लिए ही करीना सैफ को मुंबई से बाहर ही मिलने पर जोर दे रही हैं और मुंबई को अपने प्यार के लिए सुरक्षित नहीं मानती। खुद करीना ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ‘सैफ से मुंबई में मिलने से ज्यादा मुझे मुंबई के बाहर मिलना पसंद है, क्योंकि वहां हम पर नजर रखने वाला कोई नहीं होता।’ छोटे नवाब सैफ भी करीना की इस सफाई को साफतौर पर समझते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इन दिनों वे ऑस्ट्रेलिया में डेरा जमाए हुए हैं, जहां बेबो सल्लू के साथ ‘मैं और मिसेज खन्ना’ की शूटिंग कर रही हैं। करीना के पास इस समय पांच फिल्में और 9 विज्ञापन हैं। इसकी शूटिंग विभिन्न स्टेज पर है और वह कुछ महीनों तक तो मुंबई में नजर नहीं आएंगी।

‘मैं और मिसेज खन्ना’ की शूटिंग के बाद करीना अमेरिका में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ की शूटिंग के लिए जाएंगी, जहां वे 40 दिन रहने वाली हैं। हो सकता है सैफ भी वहां पहुंच जाएं और पहुंच भी गए तो कोई हैरत की बात नहीं होगी आखिर छोटे नवाब की मोहब्बत का सवाल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: