HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

स्किन इन्फैक्शन की शिकार कंगना

मुंबई.kangna ranaut जब से कंगना रनौत ने महेश भट्ट की फिल्म 'राज-2' की शूटिंग शुरू की है, तब से उसके साथ कुछ न कुछ गलत ही होता जा रहा है। पहले तो शूटिंग शुरू होने के बाद कंगना को वॉयरल हो गया था और इन दिनों उसकी स्किन पर इन्फैक्शन हो गया है। कंगना इस इन्फैक्शन को लेकर ज्यादा सतर्क नहीं थी लेकिन 'राज-2' की शूटिंग के दौरान निर्देशक मोहित सूरी ने उनका ध्यान इन्फैक्शन की ओर दिलाया। उन्होंने उसी समय शूटिंग रुकवाई और कंगना को स्किन स्पैशलिस्ट के पास जाने को कहा।

फिल्म के सैट पर मौजूद यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि कंगना पिछले डेढ़ महीने से लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रही है। देर रात तक शूटिंग करते रहने के कारण वह अपनी सेहत का ठीक तरह से खयाल नहीं रख पाई है और यही कारण है कि आए दिन वह बीमार हो जाती है। दूसरी ओर मोहित नहीं चाहते थे कि कंगना बीमारी में भी शूटिंग करती रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: