News
Indians Abroad Indians Abroad पैरिस.
फ्रांस के स्कूल में पढ़ने वाले सिख लड़कों के पगड़ी बांधने पर लगाई गई पाबंदी का हल वहां रहने वाले सिखों ने तलाश लिया है। सिख अब वहां ऐसे स्कूल खोलने जा रहे हैं जहां किसी भी धर्म के बच्चे को अपने धार्मिक प्रतीक नहीं हटाने पड़ेंगे।
पगड़ी पर पाबंदी से वहां बच्चों के परिजनों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। सरकार ने 2004 में एक कानून के जरिए स्कूलों में बच्चों के किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक धारण करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि इस कानून के निशाने पर मुस्लिम लड़कियों का स्कार्फ था, लेकिन इसे सिख लड़कों की पगड़ी बांधने पर भी लागू कर दिया गया।
बच्चे करें संस्थान की इज्जत
सरकारी पाबंदी के खिलाफ स्कूल खोलने वाले गुरुदयाल सिंह ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि इस स्कूल में सभी धर्मो के बच्चे पढ़ने आएं और वे बच्चों व शिक्षण संस्थान की इज्जत करें। यदि किसी के मन में अपने धर्म के प्रति श्रद्धा है तो हम उसका सम्मान करेंगे।'