HomeHealth Health

एक्सरसाइज से कैंसर का इलाज

लंदन. नियमित तौर पर तीस मिनट व्यायाम करने, चलने या साइकलिंग करने से कैंसर से होने वाली मौत का खतरा कम होता है। नए अध्ययन मुताबिक शारीरिक रूप से स्वस्थ लोगों की कैंसर से मृत्यु की आशंका कम होती है।

स्वीडन के कारोलिनस्का इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने अपने अनुसंधान में पाया है कि रोजाना कम से कम आधा घंटा कसरत करने वाले लोगों की कैंसर से होने वाली मौत की आशंका नियमित कसरत न करने वाले लोगों की तुलना में 34 फीसदी कम होती है।

प्रमुख रिसर्चर प्रो. एलिस्जा वाक के अनुसार साइकल चलाना ,पैदल चलना जैसे साधारण व्यायाम अधेड़ और वृद्ध लोगों में कैंसर से होने वाली मौत की आशंका को घटाते हैं। द ब्रिटिश जर्नल ऑफ कैंसर के अनुसार वैज्ञानिकों ने 45 से 79 वर्ष आयुवर्ग के करीब 40,000 लोगों के स्वास्थ्य और व्यायाम स्तरों की निगरानी की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: