HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

बेबो ने बढ़ाया वजन

मुंबई.Kareena Kapoor 'टशन' में अपनी जीरो फिगर के लिए मीडिया की सुर्खियों में छाने के बाद अब करीना कपूर ने फिर से वजन बढ़ा लिया है। इन दिनों वह जमकर परांठे और मक्खन खा रही हैं। ऐसा उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में काम करने के लिए किया है।

एक सूत्र ने बताया कि करीना इस फिल्म में भी एक नए लुक में नजर आएंगी लेकिन वह चाहती हैं कि इस बार मीडिया इस पर कोई चर्चा न करे, इसलिए वह आजकल पार्टियों में भी नहीं आ जा रही हैं। मालूम हो कि बेबो ने 'टशन' की शूटिंग के दौरान ही कह दिया था कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपना मनपसंद खाना खाना शुरू कर देंगी।

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी करीना ने कहा था कि पंजाबी जमकर खाते हैं और पंजाबी होने के नाते वह परांठों, मक्खन और घी के बिना नहीं रह सकती हैं। इस सूत्र ने बताया कि करीना 'मैं और मिसेज खन्ना' में एक घरेलू महिला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के अधिकांश हिस्से में वह साड़ियां और सूट ही पहनेंगी। उन्हें पता है कि जीरो फिगर वाले लुक में सूट, साड़ियां उन पर फिट नहीं बैठेंगी, इसलिए उन्होंने वजन बढ़ाने का फैसला किया है। इस फिल्म में करीना के लुक पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म में दर्शकों को एक नई करीना देखने को मिलेगी, लेकिन इस बात का जवाब देने से इनकार कर दिया कि फिल्म में वह जीरो फिगर में दिखेंगी या नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: