HomeAstrologyAstro Speak Astro Speak

कार्य सिद्धि के लिए करें देव परिक्रमा

अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देव दर्शन प्रेरणास्पद और ऊर्जादायी है। मंदिर का वास्तु ही ऐसा होता है कि वहां पहुंंचने पर ध्यान एकाग्र हो जाता है और अपनी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकल आता है।

>> मंदिर में परिक्रमा को निर्धारित क्रम से ही करना चाहिए। विष्णु जी का मंदिर हो तो उसकी चार बार परिक्रमा करें और इस दौरान विष्णु मंत्र का ध्यान व उच्चरण करते जाएं। यह किसी संकल्प को पुष्ट करता है।

>> शिव जी के मंदिर की आधी परिक्रमा करें और लौट जाएं। इस दौरान शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। इससे मन में आने वाले बुरे ख्यालों, बुरे सपनों पर रोक लगती है।

>> देवी के मंदिर की परिक्रमा करनी हो तो एक परिक्रमा ही करें और नवार्ण मंत्र का ध्यान करें। इससे अपने लक्ष्य और संकल्प को निश्चित ही बल मिलता है।

>> यदि सूर्य के मंदिर की परिक्रमा करनी हो तो सात परिक्रमा पूरी करें और सूर्य मंत्र का ध्यान करें। इससे मन में आ रहे कलुषित विचारों पर अंकुश लगता है और सकारात्मक विचार भर जाते हैं।

>> अपनी कामनाओं की सिद्धि के लिए गणोश मंदिर की परिक्रमा करें। गणोश जी की तीन परिक्रमा जरूरी हैं। इसमें गणोश जी के स्वरूप व मंत्र का ध्यान करें। कोई भी कार्य सिद्ध करना हो तो पहले परिक्रमा कर आएं, तत्काल और कम प्रयास से ही सफलता मिलेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
anju
Sunday, 1st Jun 2008, 9:27
I want to know the mantras of vishnu shankar and ganesh mentioned in the above given article.
Anup Kumar
Wednesday, 11th Jun 2008, 18:09
I want to know about carrier. my DOB is 16/11/1986 and time is 02.07 am.
Jaira chaudhary
Saturday, 14th Jun 2008, 13:32
I want to know about my carrier.my DOB is 16.07.1983
Dharmendra Sharma
Saturday, 21st Jun 2008, 18:36
I want to Know about my carrier & Future. DOB 18/09/1974 TIME 12:25 Afternoon PLACE Village Divrala Distt.SIKAR (Rajasthan)