सिडनी. क्या आप जानते हैं कि ‘पैशन फ्रूट’ (कृष्णकमल फल) दमा और रक्तचाप की तकलीफ को कम करने में सहायक हो सकता है।
दो अलग-अलग शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि ‘पैशन फ्रूट’ का रस मनुष्यों में दमा तथा रक्तचाप के लक्षणों में कमी लाने में सहायक है।
अध्ययन का नेतृत्व करने वाले शोधकर्ता रोनाल्ड वॉटसन ने कहा, “अनेक ऐसे प्राकृतिक और पूरक आहार हैं जिन्हें बिना उनके गुणों के बारे में जानकारी के बेचा जाता है। अब हमारे पास प्रमाण है कि ‘पैशन फ्रूट’ दो बीमारियों में लाभदायक है।”
वॉटसन ने बताया, “कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जिनमें दवाओं के समान गुण पाए जाते हैं यह ऐसे लोगों के लिए बेहद लाभदायक है जो दवाओं के दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं।”
‘न्यूट्रीशन रिसर्च’ नामक पत्रिका में प्रकाशित इन निष्कर्षों ने चिकित्सा जगत से जुड़े हुए लोगों में हलचल मचा दी है।